महसी: सांवलपुरवा में जामुन तोड़ने के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार ग्राम पंचायत स्थित सांवलपुरवा गांव में जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में 13 वर्षीय अरविंद और उसकी मां सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोनों घायलों को सीएचसी शिवपुर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया