हाथरस: ADG ने पुलिस लाइन स्थित DTU कक्ष में श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
S.K. भगत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा ने हाथरस पहुंचकर पुलिस लाइन स्थित DTU कक्ष में जनपद हाथरस के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा के पुलिस कार्यालय आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।