साहिबगंज: जयप्रकाश नगर मोहल्ले के लोगों ने अब तक सड़क निर्माण नहीं होने को लेकर किया लोकसभा चुनाव में वोट डालने का बहिष्कार
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पुरानी एसपी कोठी के दक्षिण रेलवे लाइन तक बसे जयप्रकाश नगर मोहल्ले के लोगों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में सड़क निर्माण नहीं होने के मामले में वोट का बहिष्कार कर दिया है। जहां इस मामले को लेकर मोहल्लेवासियों ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती को लिखित आवेदन देते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग भी की है।