बनमनखी: आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक
बनमनखी। पिछले दिनों आए भीषण तूफान के कारण प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कोसी डाक बंगला में बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में विद्युत अवर प्रमंडल बनमनखी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की