राजगढ़: वाहन चालक के सेवानिवृत्त होने पर ड्राइवर बने राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ वाहन चालक के सेवानिवृत होने पर राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के द्वारा गुरुवार शाम को 5:00 बजे करीब विदाई समारोह आयोजित कर वाहन चालक को विदाई दी इतना ही नहीं जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले ने खुद ड्राइवर बनकर ड्राइवर को घर तक छोड़ा।