हर वर्ष 2 नवंबर को ईसाई समाज द्वारा अपने पूर्वजों की याद में ऑल सोल्स डे मनाया जाता है। आज रविवार शहर के बरगवां स्थित कब्रिस्तान में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और दिवंगत अपने पूर्वजों और प्रियजनो को श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में आज 6:40 मिनट पर श्रद्धांजलि सभा में मौजूद चर्च के फादर द्वारा जानकारी दी गई।