कोडरमा: सीडी गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस: जिले का पहला सरकारी विद्यालय, जहाँ कक्षा 1 से 12वीं तक सीबीएसई की पढ़ाई होगी
सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने और निजी विद्यालयों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना का विस्तार किया जा रहा है. इसी योजना के तहत इस विद्यालय को विकसित किया गया है. जहां अब स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और अन्य उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं.