हनुमना तहसील क्षेत्र में धान खरीदी के लिए 13 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।कलेक्टर कार्यालय से आज 14 नवंबर की सायंकाल 5 बजे सूची जारी की गई है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आदेश जारी करते हुए उल्लेख किया है कि पात्र सहकारी समितियों/विपणन सहकारी समितियों को धान उपार्जन केन्द्र के तौर पर चयनित किया गया है।जिसमे बनाए गये 13 खरीदी केंद्रो के आदेश जारी किए गए हैं।