भितरवार: फालूदा खाने से माँ-बेटे सहित चार लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले डडुमर निवासी फालूदा खाने से चार लोग बीमार अस्पताल में कराया गया भर्ती। हालत बिगड़ने पर परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बीमार व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तिराहे पर संचालित संबंधित फालूदा ठेले को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।