ललितपुर: शहर के कंपोजिट विद्यालय नगर संसाधन केंद्र में दंत जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मयंक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय (नगर संसाधन केंद्र) में सोमबार को दंत जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने छात्रों एवं शिक्षकों को मौखिक स्वच्छता तथा सही ब्रश करने की विधि की जानकारी दी। शिविर के दौरान सभी छात्रों व इच्छुक स्टाफ सदस्यों का दंत परीक्षण किया गया।