दतिया नगर: गोविंदगंज में यादव दूध डेयरी के बाहर से हुई बाइक चोरी, बाइक मालिक युवक ने थाना कोतवाली में दर्ज कराया मामला
शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम ने डीएसआर जारी कर जानकारी दी की गोविंदगंज में यादव दूध डेयरी के बाहर खड़ी पुष्पेंद्र की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिसके संबंध में युवक ने थाना कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुष्पेंद्र यादव गोविंद गंज में यादव डेयरी पर अपने परिचित भानु यादव से मिलने गया था। तभी अज्ञात चोर डेयरी के बाहर से उसकी बाइक चुरा ले गया।