नौगावां सादात: विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके के वालों ने लगाई हत्या के आरोप, किया हंगामा
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना में 26 वर्षीय विवाहिता गुलसिताब उर्फ नन्ही की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी पर लटककर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका के परिजनों ने पति साहिल पर गुलसिताब की फांसी पर लटकाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।