फारबिसगंज: फारबिसगंज में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित
राष्ट्रीय लोक मोर्चा अररिया जिला कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष विभाष कुशवाहा के अध्यक्षता में फारबिसगंज के जगदीश धर्मशाला में आयोजित की गई. जिसमें 9 अगस्त क्रांति दिवस से जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की तैयारी एवं सदस्यता अभियान हर बुथ तक चलाकर संगठन की मजबूती के लिए विस्तार चर्चा हुई. बैठक को जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया.