फारबिसगंज: भदेश्वर के समीप व्यवसायी से हुए लूट कांड मामले में बथनाहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए , एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग पर एसबीटी धर्मकांटा भदेश्वर के समीप व्यवसायी से गत माह के 21 जुलाई की रात्रि 09 बजे अज्ञात अपराधियों ने 1.5 लाख रुपये नकद व एक मोबाइल की छिनतई कर ली थी। जिसको लेकर पीड़ित ने लिखित आवेदन बथनाहा थाना में दिया था। जिसमें बथनाहा थाना में कांड संख्या 76/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।