फारबिसगंज: जमीन की मांग को लेकर फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
फारबिसगंज के ऐतिहासिक काली मेला ग्राउंड से दक्षिण वार्ड संख्या 01 व 07 में अवस्थित क्षतिग्रस्त पार्क की जमीन पर वर्षों से रहने वाले भूमिहीन भंगी समुदाय अर्थात महादलित समुदाय के लोगों ने उक्त आवासित जमीन पर ही पक्का मकान का निर्माण कराकर आवासित करने की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हो कर प्रदर्शन किया.