उज्जैन शहर: गदा पुलिया के पास वंदे भारत पर पथराव मामले का RPF ने किया खुलासा, तीन नाबालिग पकड़े
वंदे भारत एक्सप्रेस पर सात दिन पहले हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने जांच के बाद तीन नाबालिग को पकड़ा है। उन्हें बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। जल्द ही जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना में ट्रेन के छह कोचों के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं।पूछताछ में बच्चों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे थे और मस्ती में उन्होंने चलती ट्रेन क