चकाई: महेशापत्थर चेक पोस्ट के समीप से पुलिस ने 23 मवेशियों को किया जब्त
Chakai, Jamui | Mar 5, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर चेक पोस्ट के समीप से चकाई पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक में ठुस कर भरे हुए 23 मवेशी को जप्त किया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में यह सफलता मिली है चालक को गिरफ्तार किया गया है चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मो.असगर के रूप में की गई है।