बयाना: भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कहा- जमीन नहीं देंगे
भरतपुर-ब्यावर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का बयाना क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत ब्रह्मबाद स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने एकजुट होकर परियोजना का जोरदार विरोध किया। इससे पहले गुरुवार को सिकंदरा में भी जनसुनवाई हुई थी।