जमीनी विवाद में मारपीट, लूटपाट का आरोप; प्राथमिकी दर्ज
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के मधुबन गोट निवासी अफसाना खातून ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट एवं लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 8 जून की बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही शहजादी, तनवीर, मिस्टर, नूरजहां समेत 10 नामजद लोगों ने उसके आंगन में घुसकर हरवे-हथियार के साथ मारपीट की।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने घर में रखे सोना, चांदी, मोबाइल समेत अन्य सामानों की लूटपाट भी की। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बावजूद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनका बयान नहीं लिया गया।
इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एएसआई अमानुद्दीन खान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फोटो की पुष्टि सीतामढ़ी प्राइम न्यूज नहीं करता