पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने परेड की सलामी ली और परेड ग्राउंड पर जवानों की वर्दी, बैज, बेल्ट, जूतों, शस्त्रों तथा अन्य उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टर्न आउट एवं अनुशासन को पुलिस सेवा की गरिमा से जोड़ते हुए सभी कर्मियों को वर्दी को सदैव व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए