नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव रविवार को रैसलपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं भंडारे के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।