पलिया: अतरिया बड़ा गांव का दबंग पीड़िता की जमीन पर जबरदस्ती रास्ता बना रहा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पलिया तहसील अंतर्गत अतरिया बड़ा गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रामदुलारी, पत्नी खूब लाल, ने आरोप लगाया है कि गांव का दबंग एजाज पुत्र फजल उनकी जमीन पर जबरन रास्ता बना रहा है।जहां आज शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।