मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बुधरी ताती को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। डॉ. ताती ने आदिवासी समाज, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज सेवा का संकल्प आगे भी जारी रखने का वादा किया।