शामली: बिड़ौली के ग्रामीण ने प्लॉट के विवाद में लाठी-डंडों से हमले का लगाया आरोप, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 11, 2026 शामली जिले के गांव बिड़ौली निवासी ग्रामीण सावेज ने गांव के ही गुलशन उर्फ गुलफाम, नवाब और वसी पर प्लाट के विवाद में लाठी—डंडों से हमला कर भतीजे शोभान को गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण की शिकायत पर झिंझाना थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।