श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 17, 2026
श्रीगंगानगर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बुधवार सुबह मौसम साफ है, लेकिन तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।