शुक्रवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों से जब्त 1578 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया। एक्साइज इंस्पेक्टर विकास कुमार की मौजूदगी में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित की देखरेख में देशी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। यह शराब आलमनगर, चौसा, पुरैनी, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज और उदाकिशुनगंज थानों से बरामद की गई थी।