बनमनखी: खुले नाले से फैल रही दुर्गंध और गंदगी से नगरवासी परेशान, नाले पर ढक्कन लगाने की मांग
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में खुले नाले से फैल रही दुर्गंध एवं गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) तथा अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिलिपि सहित हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि वार्ड 14 में लंबे समय से नाला खुल