बरेली: आदिनाथ चौराहे पर हिंदू समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का जताया विरोध
इज्जत नगर क्षेत्र में आदिनाथ चौक पर बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मानव सेवा समिति के आवाहन हिंदू समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन।आदिनाथ चौक पर काफी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। हिंदुओं के मंदिरों निशाना बनाकर तोड़ा एवं आगजनि की जा रही है।