लटेरी: बंदीपुर के पास कुत्तों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत व 2 बच्चे हुए घायल
आनंदपुर की ग्राम बंदीपुर के पास कुत्तो को बचाने के चक्कर मे युवक की मोटर साइकिल पेड से टकरा गई । घटना मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मंगलवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार हुकम सिंह बंजारा निवासी मुनीमपुर बाइक से 2 बच्चो के साथ आपने गांव जा रहा था । उसी दौरान बंदीपुर के पास कुत्तो को बचाने के चक्कर मे पेड से टकरा गया ।