घाघरा: हापामुनि गांव के किसान के खेत में दिखा विशाल जंगली हाथी का पैर, ग्रामीणों में दहशत
Ghaghra, Gumla | Apr 4, 2026 हापामुनी गांव में जंगली हाथी की मौजूदगी के संकेत मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव के किसान प्रधान उरांव ने बताया कि वह शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे रोज की तरह अपने खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर करैली और टमाटर के खेत में पड़े हाथी के बड़े-बड़े पैरों के ताजा निशानों पर पड़ी।जो निशान काफी दूर तक खेतों में दिखाई पड़ा।