शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना, नेताओं को थाने में बैठाने का आरोप लगाया
शाहजहांपुर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस के अनुसार पूर्व चेयरमैन समीउसशान खान, उनके पुत्रों, चेयरमैन प्रत्याशी वाजिद अली सिद्दीकी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अच्छन खान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन थान