कलान: कलान पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त चंदगी राम को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर के थाना कलान पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। 23 अप्रैल 2026 को दारानगर अर्थरी गांव निवासी जयवीर पर ट्रैक्टर से टक्कर मारने, मारपीट और गोली चलाने की घटना हुई थी, जिसमें उपचार के दौरान 28 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।.