नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर नागौर जिले भर में पुलिस गश्त कर रही है। जिले में नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर शराब पीकर लोग हुड़दंग नहीं करें,इसके लिए एसपी के निर्देश पर नागौर में कोतवाली पुलिस सहित जिले भर के शहरों में पुलिस बुधवार रात्रि 10:00 बजे गश्त करती दिखी और जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग की है।