गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिविल लाइंस थाने के पास डिवाइडर से टकराई कार, कई लोग मामूली रूप से घायल
सिविल लाइंस थाना के बाहर बीच सड़क पर बने डिवाइडर से एक चार पहिया वाहन रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में वाहन सवार कई लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है।जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।