नागौद: अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप की 115 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Nagod, Satna | May 30, 2026 सतना, 30 मई 2026। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 शीशी अवैध ऑनरेक्स (कोरेक्स) कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।