पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह यानी 5-डे वीक की मांग को लेकर मंगलवार को भोपाल में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अरेरा हिल्स स्थित यूको बैंक जोनल ऑफिस के सामने सैकड़ों बैंककर्मी एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे|