नागौर: नागौर शहर के बासनी पुलिया के निकट दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो जने हुए गंभीर रूप से घायल
Nagaur, Nagaur | Jun 23, 2024 नागौर शहर के बासनी पुलिया के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइको पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और दोनों ही घायलों को नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।