नागौर: नागौर पंचायत समिति के बीडीओ रामदेव जांगिड़ को किया निलंबित, पंचायती राज विभाग ने दिया आदेश
Nagaur, Nagaur | Jun 22, 2024 नागौर पंचायत समिति के बीडीओ रामदेव जांगिड़ को पंचायती राज विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया। वही नागौर बीडीओ रामदेव जांगिड़ पर तत्कालीन खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान पंचायत समिति के साधारण सभा की बैठक करवाने की शिकायत की थी। इस पूरे मामले को लेकर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।