नागौर: नागौर शहर के रोडवेज बस स्टेशन के पीछे मकान मे चोरो ने बोला धावा,घर मे रखे लाखो रूपए के आभूषण व 3लाख की नगदी हुई चोरी
Nagaur, Nagaur | Jun 23, 2024 नागौर शहर के रोडवेज बस स्टेशन के पीछे एक मकान अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए घर में रखे लाखों रूपए के जेवरात व तीन लाख की नगदी चुराकर फरार हो गए। इस दौरान मकान मालिक पीड़ित जगदीश गिवारिया ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गया हुआ था इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों रूपए के आभूषण व तीन लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।