नागौर: नागौर के सदर थाने में कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज, पुलिस जुटी जांच में
Nagaur, Nagaur | Jun 23, 2024 नागौर के सदर थाने में एक कर्मचारी ने अपने मालिक व एक अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान पीड़ित भानुप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि वह अशोक चौधरी के यहां काम करता है इस दौरान उन्होंने अनावश्यक हेराफेरी का आरोप लगाते हुए अशोक चौधरी व मोहित गुर्जर ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।