नागौर: नागौर के डीएसटी टीम में तीन कांस्टेबलो के अवैध वसूली के मामले में नागौर एसपी ने तीनों को किया निलंबित
Nagaur, Nagaur | Jun 23, 2024 नागौर के डीएसटी टीम के तीन कांस्टेबलो के खिलाफ रोल थाने में अवैध वसूली का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले को लेकर नागौर एसपी नारायण टोगस ने एक्शन लेते हुए तीनों कांस्टेबल रामकुमार बांगड़ा, विनोद व रामदर्शन को निलंबित कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच जायल डिप्टी को सौंपी गई है।