तालबेहट: एसपी के निर्देशन में जख़ौरा थाना पुलिस ने शांति भंग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, एसडीएम कोर्ट में किया पेश
एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जख़ौरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया दोनों लोगों को गिरफ्तार करके तालबेहट एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है, और मामले में आगे की कारवाई जारी है।