पूरनपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर 1:30 पर तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता को किसानों एवं आम जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ग्राम जेठापुर कला के मौजा मुड़िया में खेतों की गलत नाप का आरोप लगाते हुए संबंधित लेखपाल को हटाने की मांग की गई।