हुज़ूर: हलालपुरा में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग,कर्मचारी ने कूदकर बचाई जान
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2026 भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के धमाकों से दहल उठा। यहां एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई।पटाखों की वजह से बार-बार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठ गई।पटाखा दुकान हलालपुरा में मुख्य सड़क किनारे ही है। दिनमें यहां खासा ट्रैफिक रहता है। वहीं, आसपास गाड़ियां भी खड़ी रहती है |