भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। जिसमें बालोद जिले के भी 16 यात्री भी जीवनदायिनी तांदुला नदी की पवित्र मिट्टी और जल लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने आज प्रातः संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से जिले के यात्रियों को बस के माध्यम से रायपुर रेल्वे स्टेशन हेतु रवाना किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, नोडल अधिकारी श्री ए.के. जांगड़े आदि मौजूद थे।
#सोमनाथ_स्वाभिमान_पर्व
#सोमनाथ_स्वाभिमान_यात्रा
#baloddistrict
#chhattisgarh
Balod, Chhattisgarh | Jun 22, 2026