बीना: चंद्रशेखर वार्ड में लोडिंग वाहन से बैटरी हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 29, 2024 फरियादी हरिनारायण निवासी चंद्रशेखर वार्ड ने बीना थाने में शिकायत की थी कि उसके भाई कमलेश का लोडिंग वाहन चंद्रशेखर में खड़ा हुआ था। जहां से अज्ञात चोर के द्वारा वाहन की बैटरी चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत फरियादी ने बीना थाने में दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।