महाराजगंज: बछरावां क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकालकर अध्यापकों ने अभिभावकों और बच्चों को जागरूक किया
7 अप्रैल मंगलवार सुबह 11:00 बजे कस्बे के डिग्री कॉलेज के सेमिनार हॉल से एक बैठक के बाद अध्यापकों के द्वारा क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अभिभावक एवं बच्चों को जागरूक किया गया है। कार्यक्रम की बैठक में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।