पोहरी: पोहरी में पार्षद के सूने मकान में लाखों की चोरी, 3 क्विंटल की तिजोरी और बाइक ले गए बदमाश
Pohri, Shivpuri | Jun 25, 2026 पोहरी में एक पार्षद के सूने मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखी करीब तीन क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी, सोने-चांदी के जेवर और एक पल्सर बाइक चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें 5 से 6 बदमाश दो बाइकों से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गुरुवार सुबह 10 बजे मामला दर्ज कर लिया।