बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान विकास पार्टी के पदाधिकारी ने 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान विकास पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद रैली भी निकाली गई ।