बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक को किया लाइन हाजिर, बृजेंद्र को मिला कोतवाली देहात का प्रभार
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं रुपईडीहा थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात बृजेंद्र को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा दी गई है।